ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दिवाली और छठ की छुट्टी पर घर लौट रहे लोगों की बस हादसे में कई जान, 14 की मौत, 40 घायल

UTTAR PARDESH : त्योहारों का मौसम शुरू होते ही लोगों को भागदौड़ पहले की तुलना में कुछ अधिक बढ़ जाती है। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी इजाफा हो जाता है, जिससे सड़क दुर्घंट्ना की मा

दिवाली और छठ की छुट्टी पर घर लौट रहे लोगों की बस हादसे में कई जान, 14 की मौत, 40 घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

UTTAR PARDESH : त्योहारों का मौसम शुरू होते ही लोगों को भागदौड़ पहले की तुलना में कुछ अधिक बढ़ जाती है।  इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी इजाफा हो जाता है, जिससे सड़क दुर्घंट्ना की मामलों में इजाफा देखने को मिलत्ता है। इसी कड़ी अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा से सड़क हादसे में 14  लोगों की मौत हो गई है और करीब 40  से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है। 


वहीं, इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ब्रेक न लग पाने की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे के दौरान कई यात्री बस में फंस गए। जिसके बाद आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राली की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। फिलहाल, मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि,जब आज तड़के बस और ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ है।  इस घटना को लेकर  एसपी ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक़ सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राली की टक्कर में 14 की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हैं। हादसे में घायल 40 लोगों में से 20 को प्रयागराज (यूपी) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इस बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे. हादसे में मरने वालों में अधिकतर यात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं, इस हादसे में करीब 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, पहली सुचना के आधार पर यह भी यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है।