ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Diwali 2024: मिठाई पर 24 कैरेट सोने का वर्क, दिवाली में ‘सोनेरी भोग’ बनी खास; कीमत कर देगी हैरान

DESK: दिवाली में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आगामी 31 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दिवाली में मिठाईयों का खास महत्व होता है। ऐसे में दु

Diwali 2024: मिठाई पर 24 कैरेट सोने का वर्क, दिवाली में ‘सोनेरी भोग’ बनी खास; कीमत कर देगी हैरान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: दिवाली में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आगामी 31 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दिवाली में मिठाईयों का खास महत्व होता है। ऐसे में दुकानों में एक से बढ़कर एक मिठाईयां सजने लगी हैं। मिठाईयों के बीच एक मिठाई ऐसी है जो लोगों के लिए खास बन गई है। इसकी कीमत सुनकर लोग हैरान हैं।


दरअसल, महाराष्ट्र के अमरावती में एक दुकानदार ने अपनी दुकान में अनोखी मिठाई पेश की है। मिठाई का नाम सोनेरी भोग रखा गया है, जिसे काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश से तैयार किया गया है। खास बात यह है कि मिठाई पर 24 कैरेट सोने का वर्क चढ़ाया गया है। मिठाई इतनी फेमस हो गई है कि सिर्फ अमरावती में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में इसकी भारी डिमांड है।


रघुवीर मिठाई दुकान में मिलने वाली इस खास मिठाई की कीमत भी बहुत खास है। मिठाई की कीमत प्रति किलो 14 हजार रुपए रखी गई है। पिछले साल इस मिठाई की कीमत 11 हजार रुपए थी लेकिन महंगाई बढ़ने के कारण इसके दाम में तीन हजार रुपए प्रति किलो का इजाफा हो गया है। मिठाई की मांग इतनी है कि हर कोई इसे खरीदना चाहता है। खरीदने वालों के साथ साथ इसे देखने के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

टैग्स