ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION : बिहार को लेकर आयोग आज कर सकता है तारीखों का एलान, लागू होंगे 17 नए बदलाव Patna News: पटना में मॉर्निंग वॉक के दौरान रिटायर्ड कर्मचारी से लूट, पुलिस जांच में जुटी Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 243 विधानसभा क्षेत्रों में कब हुई थी वोटिंग ? जानें पूरा शेड्यूल UPI ID Setting: अब आप खुद के पसंद से कर सकते हैं UPI ID सेट, जानें... कैसे? Bihar Politics: दो दिनों के बाद भी बिहार BJP की बैठक में कैंडिडेट के नाम को लेकर नहीं बन सकी सहमती,अब दिल्ली में बनेगी फाइनल लिस्ट Bihar Police: क्या आप भी पुलिस में बहाल होने के लिए देख रहे हैं सपने? ऐसे भरें फॉर्म; जानें पूरी डिटेल Bihar News: बिहार के इस जिले को मिला विकास की गति, बनेगा दो फोरलेन सड़क BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे घोषित करेगा तारीख, दो चरणों में हो सकता है मतदान Flight Fares 2025: त्योहारी सीजन में हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब नहीं बढ़ेगी फ्लाइट टिकटों की कीमत NITISH KUMAR : नीतीश कुमार आज करेंगे मुजफ्फरपुर में 1,333 करोड़ की 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास, चुनाव से पहले बड़ी सौगात

Flight Fares 2025: त्योहारी सीजन में हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब नहीं बढ़ेगी फ्लाइट टिकटों की कीमत

Flight Fares 2025: त्योहारी सीजन आते ही लोगों को महंगी हवाई टिकट का टेंशन सताने लगता है। दीपावली और छठ जैसे पर्वों में हवाई यात्रा की मांग बढ़ जाती है, जिससे टिकटों की कीमतें बढ़ जाती हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 06 Oct 2025 09:42:30 AM IST

Flight Fares 2025

- फ़ोटो

Flight Fares 2025: त्योहारी सीजन आते ही लोगों को महंगी हवाई टिकट का टेंशन सताने लगता है। दीपावली और छठ जैसे पर्वों में हवाई यात्रा की मांग बढ़ जाती है, जिससे टिकटों की कीमतें बढ़ जाती हैं। हालांकि इस साल यात्रियों को सस्ती हवाई यात्रा का मौका मिल सकता है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि, त्योहारी मौसम में एयरलाइन कंपनियों को प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था करनी होगी, ताकि टिकटों के बढ़ते दाम को नियंत्रित किया जा सके।


DGCA ने एयरलाइनों के साथ हुई बातचीत को सकारात्मक बताया। उनके अनुसार एयरलाइन कंपनियों ने त्योहारों में अतिरिक्त उड़ानें चलाने का वादा किया है। IndiGo ने 42 सेक्टरों में लगभग 730 अतिरिक्त उड़ानों की योजना बनाई है, Air India और Air India Express ने 20 सेक्टरों में करीब 486 उड़ानों की योजना बनाई है, जबकि SpiceJet 38 सेक्टरों में लगभग 546 अतिरिक्त उड़ानें चलाएगी। इससे त्योहारों में बढ़ते हवाई किराए को नियंत्रित करने और यात्रियों को सामान्य किराए पर यात्रा करने का अवसर मिलेगा।


भारत में अक्टूबर से दिसंबर के बीच हवाई यात्रा का प्रवाह सबसे अधिक रहता है। इस दौरान कई प्रमुख रूट्स व्यस्त रहते हैं और हवाई किराए बढ़ जाते हैं। DGCA ने स्पष्ट किया है कि इस बार वह एयरलाइन कंपनियों की उड़ानों और हवाई किराए पर सख्त निगरानी रखेगी, ताकि यात्रियों को आसानी से और सस्ते टिकट मिल सकें। एविएशन एनालिटिक्स फर्म Cirium के अनुसार, अक्टूबर में भारतीय एयरलाइंस लगभग 22,945 घरेलू उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही हैं, जो पिछले साल की तुलना में 2.1 प्रतिशत कम हैं।


त्योहारी मौसम में लोग अपने घर और परिवार के पास जाने की योजना बनाते हैं। दीपावली पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है और इसके बाद छठ पर्व आता है। इस समय हवाई यात्रा की मांग बहुत अधिक हो जाती है, जबकि उड़ानों की संख्या सीमित होती है। इसी कारण से टिकटों की कीमतों में भारी उछाल आता है और यात्रियों को अधिक खर्च करना पड़ता है।


हालांकि इस साल सरकार और DGCA की पहल से त्योहारों में यात्रियों को सस्ती हवाई यात्रा की उम्मीद है। अतिरिक्त उड़ानों और सख्त निगरानी के कारण यात्रियों को महंगे किराए का सामना नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इन कदमों से त्योहारी मौसम में यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और हवाई यात्रा का अनुभव बेहतर होगा। इस तरह, Diwali 2025 और छठ पर्व के समय यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए पहले से ही बेहतर विकल्प और कम कीमतें मिल सकती हैं, जिससे त्योहारों का आनंद और सहज होगा।