ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली विधानसभा चुनाव की बजी डुगडुगी; 8 फरवरी को होगी वोटिंग, 11 को आएंगे नतीजे

DELHI :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव की तारीखों का एलान किया है।दिल्ली में 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है।  दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव की तारीखों का एलान किया है।दिल्ली में 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 11 फरवरी को नई सरकार का फैसला होगा। चुनावों के एलान के साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। 

उन्होनें कहा कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सीईसी ने कहा  कि दिल्ली में एक करोड़ छियालीस लाख वोटर हैं। 13,757 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा।मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं, अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है।

चुनावों की तारीखों पर नजर डाले तो 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 21जनवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख होगी। वहीं वोटिंग 8 फरवरी और वोटों की गिनती 11 फरवरी को होंगे।   

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में 58 सामान्य और 12 SCसीटें हैं। कुल 1,46,92136 मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या  8055686 वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 6635635 है। वहीं थर्ड जेंडर के भी 815 मतदाता हैं। वहीं 489 एनआरआई वोटर हैं।