ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

दिल्ली हिंसा पर हाईकोर्ट में सुनवाई, BJP नेताओं का वीडियो देखने के बाद दिल्ली पुलिस से कोर्ट ने जवाब मांगा

DELHI : दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है दिल्ली हाईकोर्ट ने भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेताओं का वीडियो देखा है ।कोर्ट में बीजेपी नेता कपिल शर्मा परव

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है दिल्ली हाईकोर्ट ने भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेताओं का वीडियो देखा है ।कोर्ट में बीजेपी नेता कपिल शर्मा परवेश साहिब सिंह वर्मा और अनुराग ठाकुर का वीडियो दिखाया गया है। भड़काऊ बयान वाले वीडियो को देखने के बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि आखिर दिल्ली पुलिस को भड़काऊ बयान देने वाले इन नेताओं का वीडियो क्यों नजर नहीं आया।


दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरफ से हाईकोर्ट में या जानकारी दी गई है कि हालात अब नियंत्रण में है लेकिन कपिल शर्मा का वीडियो देखने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट गंभीर है।


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में शाहीनबाग मामले की सुनवाई के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा का मामला भी उठा था लेकिन कोर्ट ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।  सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा है कि हालात दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इस मामले को वह विस्तृत नहीं बनाना चाहते। दिल्ली में हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट देख रहा है लिहाजा इस मामले पर तर्क नहीं देना चाहता। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि दिल्ली पुलिस लगातार हिंसा पर काबू पाने की कोशिश कर रही है ऐसे में कोई भी टिप्पणी पुलिस का मनोबल गिरा सकता है।