ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

धोनी के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई टली, HC में अब इस दिन होगी हियरिंग

DELHI: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई टल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी। धोनी की तरफ से अपने दो

धोनी के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई टली, HC में अब इस दिन होगी हियरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई टल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी। धोनी की तरफ से अपने दोस्त और उसकी पत्नी पर 1500 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। जिसको लेकर धोनी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।


दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के साथ एमओयू किया था। कंपनी को वैश्विक स्तर पर क्रिकेट एकेडमी स्थापित करना था लेकिन उसने करार को पूरा नहीं किया। कंपनी और धोनी के बीच हुए करार के तहत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी कंपनी को फ्रेंचाइजी फीस देनी थी और साथ ही मुनाफे को भी शेयर करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बाद भी करार की शर्तों को पूरा नहीं किया गया।


धोनी ने आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से अथॉरेटी लेटर ले लिया और कई लीगल नोटिस भी भिजवाए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया था। माही के इस आरोप के खिलाफ मिहिर दिवाकर और सौम्या की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कराया गया है। 


गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन हाईकोर्ट ने कहा है कि इस मुकदमे की जानकारी धोनी और उनकी ओर से पैरवी कर रहे फर्म को दी जाए। दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर अब 29 जनवरी को सुनवाई करेगा।