ब्रेकिंग
पटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरारपटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार

बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा..वेदों को ना मानने वालों के बच्चे जावेद और नावेद बनेंगे

शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भोजन एक दिन तक टिकता है, पानी एक घंटे तक टिकता है, लेकिन विद्या जीवन भर साथ देती है। इसके बाद उन्होंने वेद और पुराणों को न मानने वालों को नसीहत देते हुए विवादित बयान दिया कि भविष्य में वेदों को न मानने वालों के

जयपुर-राजस्थान
धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। धीरेंद्र शास्त्री ने वेदों को लेकर कहा कि भविष्य में जो लोग वेदों को नहीं मानेंगे उनके बच्चे जावेद और नावेद बन जाएंगे। 


जयपुर में पत्रकारों ने धीरेन्द्र शास्त्री से पूछा कि क्या बागेश्वर धाम में वेद विद्या के प्रचार प्रसार के लिए गुरुकुल बनाये जा रहे हैं? मीडिया के इस सवाल की पुष्टि करते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि बागेश्वर धाम में वेद विद्या को बढ़ावा देने के लिए गुरुकुलों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जो लोग वेदों को नहीं मानेंगे उनके बच्चे जावेद और नावेद बन जाएंगे। 


शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भोजन एक दिन तक टिकता है, पानी एक घंटे तक टिकता है, लेकिन विद्या जीवन भर साथ देती है। इसके बाद उन्होंने वेद और पुराणों को न मानने वालों को नसीहत देते हुए विवादित बयान दिया कि भविष्य में वेदों को न मानने वालों के बच्चे जावेद और नावेद बनेंगे।


उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देशभर में गुरुकुलों की स्थापना करना है, ताकि सनातनी बच्चे गुरुकुल की परंपरागत शिक्षा प्राप्त कर सकें। धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर अपने विचार सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर चुके हैं।


इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि छतरपुर में सुंदरकांड कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। साथ ही कहा कि भारत को हिंदुत्ववादी विचारधारा से जोड़ने का एकमात्र रास्ता साधु-संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का सुंदरकांड मंडल है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष होने वाले कन्या विवाह उत्सव में बेटियों के विवाह समारोह के साथ-साथ संतों का समागम भी आयोजित किया जाएगा।

टैग्स