ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सावधान! धरती की तरफ तेजी से बढ़ रही बड़ी ‘तबाही’, हालात पर NASA के वैज्ञानिकों की पैनी नजर

DESK: नासा ने हाल ही में दो एस्टेरॉइड्स, 2024 WG3 और 2024 XB3 को धरती के करीब से गुजरते हुए देखा है। ये दोनों एस्टेरॉइड्स काफी बड़े आकार के हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने आश्वस्त किया ह

सावधान! धरती की तरफ तेजी से बढ़ रही बड़ी ‘तबाही’, हालात पर NASA के वैज्ञानिकों की पैनी नजर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: नासा ने हाल ही में दो एस्टेरॉइड्स, 2024 WG3 और 2024 XB3 को धरती के करीब से गुजरते हुए देखा है। ये दोनों एस्टेरॉइड्स काफी बड़े आकार के हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने आश्वस्त किया है कि इनसे धरती को कोई खतरा नहीं है। नासा के वैज्ञानिक हालात पर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।


प्लेन जितना बड़ा एस्टेरॉइड

जानकारी के मुताबिक, एस्टेरॉइड 2024 WG3 लगभग 120 फीट चौड़ा है, जो कि एक प्लेन जितना बड़ा है। यह एस्टेरॉइड धरती से लगभग 43 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। वहीं, एस्टेरॉइड 2024 XB3 थोड़ा छोटा है और यह धरती से लगभग 21 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।


धरती को खतरा नहीं

नासा की जेट प्रपल्शन लैबोरैट्री (जेपीएल) इन दोनों एस्टेरॉइड्स पर लगातार नजर रख रही है। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि इनसे धरती को कोई खतरा नहीं है। ऐसे एस्टेरॉइड्स समय-समय पर धरती के पास से गुजरते रहते हैं। सौरमंडल में लाखों एस्टेरॉइड्स हैं और ये विभिन्न आकारों और सामग्रियों के होते हैं। कुछ एस्टेरॉइड्स बहुत बड़े होते हैं, जबकि कुछ बहुत छोटे।


बता दें कि एस्टेरॉइड्स धरती की तरफ आते रहते हैं। नासा समेत दुनियाभर के वैज्ञानिकों की इसपर नजर बनी रहती है। वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए रखते हैं कि एस्टेरॉइड्स कहीं धरती से न टकरा जाए। आमतौर पर ऐसा नहीं होता है लेकिन अगर एस्टेरॉइड्स धरती से टकरा जाए तो बड़ी तबाही ला सकता है। ऐसे में वैज्ञानिकों की इसपर हमेशा नजर बनी रहती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें