ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

धर्मगुरु के 40 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला

DELHI : आयकर विभाग ने एक धर्मगुरु के 40 ठिकानों पर छापेमारी की है। खुद को कल्कि भगवान बताने वाले धर्मगुरु के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग को उनके 500 करोड़ से ज्यादा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : आयकर विभाग ने एक धर्मगुरु के 40 ठिकानों पर छापेमारी की है। खुद को कल्कि भगवान बताने वाले धर्मगुरु के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग को उनके 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के दर्जनों ठिकानों पर आयकर विभाग ने 16 अक्टूबर से छापेमारी शुरू की थी। 

कल्कि भगवान बताने वाले इस धर्मगुरु के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम को 18 करोड रुपए के अमेरिकी डॉलर भी मिले हैं जबकि लगभग 90 किलो सोने के जेवर और 5 करोड़ से ऊपर के डायमंड भी छापेमारी में मिले हैं।

खुद को कल्कि भगवान बताने वाले इस धर्मगुरु का असली नाम विजय कुमार है। 70 वर्षीय धर्मगुरु विजय कुमार अपने आप को भगवान विष्णु का दसवां अवतार बताता है। इसने 80 के दशक में धर्म को व्यवसाय के तौर पर अपनाया और जीवाश्रम नाम की संस्था बनाकर बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। धर्म गुरु बनने के पहले विजय कुमार एलआईसी में एक मामूली क्लर्क की नौकरी करता था लेकिन आज उसके पास 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। देशभर में उसके कई बेनामी संपत्ति के साथ-साथ विदेशों में भी उसने बड़ी संपत्ति अर्जित कर रखी है।