ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

ढाबे पर खाना खाने के दौरान कांवड़ियों को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, 1 की हालत नाजुक

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 6 कांवड़ियों की मौत हो गयी है जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना आगर

ढाबे पर खाना खाने के दौरान कांवड़ियों को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, 1 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 6 कांवड़ियों की मौत हो गयी है जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना आगरा-अलीगढ़ हाईवे की जहां ढाबे पर खाना खाने के दौरान एक ट्रक ने कांवड़ियों को रौंद डाला। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुई इस घटना में 6 की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से गंगा जल लेकर ग्वालियर जा रहे थे तभी ढाबे पर सभी खाना खाने के लिए रुके थे। लोग खाना खा ही रहे थे कि तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने अचानक सभी को रौंद दिया जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। 


हादसे में कुल छह कावड़ियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक घायल युवक को आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों की पहचान कर ली गयी है। मृतकों में रामनाथ पाल, नत्था सिंह पाल, अमर सिंह, सुल्तान सिंह और प्रभु दयाल सहित 1 अन्य भी शामिल हैं। सभी की उम्र 30 से 40 साल के बीच बतायी जा रही है। 

टैग्स