ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

DGCA का बड़ा एक्शन: स्पाइसजेट की 50% उड़ानों पर दो महीने के लिए लगी रोक

DESK: Spicejet के खिलाफ DGCA ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पाइसजेड के पचास फीसदी उड़ानों पर 8 हफ्तों के लिए रोक लगा दी है। बताया जाता है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि स्पाइजेट के वि

DGCA का बड़ा एक्शन: स्पाइसजेट की 50% उड़ानों पर दो महीने के लिए लगी रोक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: Spicejet के खिलाफ DGCA ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पाइसजेड के पचास फीसदी उड़ानों पर 8 हफ्तों के लिए रोक लगा दी है। बताया जाता है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि स्पाइजेट के विमानों में लगातार तकनीकी खराबी आ रही थी। 


जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार आ रही तकनीकी खराबी को देखते हुए ही डीजीसीए ने स्पाइसजेट को नोटिस भेजा है। अब दो महीने तक इस एयरलाइन को अतिरिक्त निगरानी में रखा जाएगा।   


Spicejet के साथ अब तक हुई घटनाएं

19 जून 2022 को पटना में स्पाइसजेट के विमान के लेफ्ट विंग से टेकऑफ के समय चिंगारियां निकलने लगीं थीं। जिसके बाद पटना एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। शुरुआती जांच में बर्ड हिट का मामला सामने आया था। विमान में 185 यात्री सवार थे। महिला पायलट कैप्टन मोनिका खन्ना पूरी तरह संयम बरतते हुए फ्लाइट को एक इंजन से रनवे पर उतारने में कामयाबी हासिल की। 


वही 2 जुलाई 2022 को दिल्ली से जबलपुर जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर SG-2962 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई। दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जब धुआं दिखा तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। कुछ ही समय में एयरक्राफ्ट में धुआं भरने लगा। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली में करायी गयी। 


जबकि दिल्ली-दुबई फ्लाइट की कराची में ही लैंडिंग करवानी पड़ गयी। ऑयल इंडिकेटर में खराबी का पता लगने के बाद स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। तब एयरलाइन ने बताया था कि स्पाइसजेट B-737 की फ्लाइट नंबर SG-11 दिल्ली से दुबई जा रही थी। लेकिन कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को दुबई तक पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट भेजी गई थी।


वही चीन जा रहे बोइंग 737 फ्रीटर कार्गो प्लेन के वेदर रडार ने काम करना बंद कर दिया। फ्लाइट कोलकाता से चीन के चोंगकिंग जा रही थी, लेकिन वेदर रडार खराब होने के बाद विमान वापस कोलकाता भेजा गया। एयरलाइंस ने इस बात की जानकारी दूसरे दिन दी।


कांगड़ा-मुंबई फ्लाइट की विंडशील्ड टूटने पर विमान की मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग करानी पड़ी। DGCA के मुताबिक स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान में 23 हजार फीट ऊंचाई पर विंडशील्ड में दरार आ गई थी। इसके बाद तत्काल कांडला-मुंबई फ्लाइट को लैंड कराने का निर्णय लिया गया। बार-बार स्पाइजेट की फ्लाइट में आ रही तकनीकी खराबी को देखते हुए डीजीसीए ने यह कार्रवाई की है। स्पाइसजेट की पचास फीसदी उड़ानों पर 8 सप्ताह के लिए रोक लगा दी गयी है। 




टैग्स