ब्रेकिंग
बांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनात

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांस

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। लंदन में हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। परिवार ने जानकारी देते हुए प्राइवेसी की अपील की है।

महाराष्ट्र न्यूज
नहीं रहे सुनील आनंद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे और अभिनेता सुनील आनंद का निधन हो गया है। उन्होंने 70 साल की उम्र में लंदन में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ।


सुनील आनंद के निधन की जानकारी उनकी भतीजी और देव आनंद की पोती जीना नारंग ने दी। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस दुख की घड़ी में उन्हें लोगों की दुआओं और समर्थन से हिम्मत मिली है, लेकिन परिवार को फिलहाल निजी समय की जरूरत है।


सुनील आनंद, देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे थे। उनका जन्म स्विट्जरलैंड में हुआ था। उन्होंने साल 1984 में फिल्म 'आनंद और आनंद' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके पिता देव आनंद भी नजर आए थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। इसके बाद सुनील आनंद ने 'कार थीफ' और 'मैं तेरे लिए' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये फिल्में भी दर्शकों पर खास प्रभाव नहीं छोड़ पाईं। इसके बाद उनका अभिनय करियर आगे नहीं बढ़ सका।


सुनील आनंद ने निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया। साल 2001 में उन्होंने फिल्म 'मास्टर' का निर्देशन किया, लेकिन यह फिल्म भी सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस नवकेतन फिल्म्स से जुड़े काम संभालने लगे। सुनील आनंद ने साल 2008 में अपने पिता देव आनंद की चर्चित फिल्म 'गाइड' (1965) को कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।


देव आनंद भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दीं। साल 2011 में उनका निधन हो गया था। सुनील आनंद लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। उनके निधन से परिवार और देव आनंद की फिल्म विरासत को बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

टैग्स