ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जानलेवा कोरोना ने सबसे नन्ही जान को भी नहीं बख्शा, डेढ़ महीने की मासूम की गई जान

DELHI : कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है. जानलेवा कोरोना ने सबसे नन्ही जान को भी नहीं बख्शा. देश के सबसे छोटे कोरोना संक्रमित डेढ़ माह के मासूम की मौत हो गई. दिल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है.  जानलेवा कोरोना ने सबसे नन्ही जान को भी नहीं बख्शा. देश के सबसे छोटे कोरोना संक्रमित डेढ़ माह के मासूम की मौत हो गई.  दिल्ली के  कलावती सरन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती डेढ़ माह के कोरोना संक्रमित ने शनिवार को दम तोड़ दिया. एक दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. 

बच्चे का पिता भी कोरोना संक्रमित हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  अस्पताल में ही भर्ती 10 माह का एक और कोरोना संक्रमित हो गया है.  बताया जा रहा है कि  सबसे पहले अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में काम करने वाले एक डॉक्टर कोरोना की जद में आए थे. इसके बाद दो नर्स में भी इसकी पुष्टि हुई थी. 

वहीं मुंबई के पालघर जिले के वसई-विरार  में महज आठ दिन के नवजात शिशु के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं नवजात की मां कोरोना निगेटिव पाई गई है.