ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

अच्छी खबर : देश में पहली बार रिकॉर्ड मरीजों ने कोरोना को हराया, 24 घंटे में रिकवर हुए 2.20 लाख से ज्यादा लोग

DESK : देश भर में कोरोना को लेकर हाहाकार के बीच काफी लंबे समय बाद एक रहत की खबर सामने आई है. भारत में पहली बार बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीजों ने कोरोना को मात दी है. शुक्रवार को 2

अच्छी खबर : देश में पहली बार रिकॉर्ड मरीजों ने कोरोना को हराया, 24 घंटे में रिकवर हुए 2.20 लाख से ज्यादा लोग
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश भर में कोरोना को लेकर हाहाकार के बीच काफी लंबे समय बाद एक रहत की खबर सामने आई है. भारत में पहली बार बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीजों ने कोरोना को मात दी है. शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग रिकवर हुए हैं. अब तक दुनिया में एक दिन के अंदर ठीक होने वाले मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए. बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे. इसी के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है. 


हालांकि, इस अच्छी खबर के साथ चिंताजनक खबर एक यह भी है कि कोरोना के नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार बढ़ रही है. शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज मिले. पिछले साल से लेकर अब तक किसी देश में एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. शुक्रवार को 2,620 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई. एक दिन में हुई मौतों का यह नया रिकॉर्ड है.


देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या आज 25 लाख के पार हो गई है. अभी देश में ऐसे 25 लाख 43 हजार 914 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है. शुक्रवार को इसमें 1 लाख 21 हजार 770 की बढ़ोतरी दर्ज हुई. 

टैग्स