ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

पीएम मोदी का बडा एलान-सभी देशवासियों को मुफ्त में टीका, राज्य सरकार को नहीं करना होगा खर्च, सारा पैसा केंद्र का

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बडा एलान किया है. उन्होंने देश में सभी को मुफ्त में टीका देने का एलान किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार

पीएम मोदी का बडा एलान-सभी देशवासियों को मुफ्त में टीका, राज्य सरकार को नहीं करना होगा खर्च, सारा पैसा केंद्र का
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बडा एलान किया है. उन्होंने देश में सभी को मुफ्त में टीका देने का एलान किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार सभी राज्यों को फ्री में टीका देगी. राज्य सरकार को एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा. देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बडा एलान किया.


18 साल से ज्याद उम्र के सभी लोगों को केंद्र से मुफ्त टीका
प्रधानमंत्री ने आज देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि राज्यों की मांग पर ही उन्हें कोरोना नियंत्रण और वैक्सीनेशन के अधिकार दिए गए थे. लेकिन अच्छी बात ये रही कि कई राज्यों ने केंद्र के फैसले पर फिर से विचार की मांग की. मोदी ने कहा कि राज्यों की इस मांग पर हमने भी सोचा कि देशवासियों को तकलीफ न हो. सही तरीके से उनका वैक्सीनेशन हो.  इसके लिए 16 जनवरी से अप्रैल अंत वाली व्यवस्था को फिर लागू किया जाए.


राज्यों के पास वैक्सीनेशन का सिर्फ 25 फीसदी काम था
पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के पास वैक्सीनेशन का सिर्फ 25 प्रतिशत काम था, अब उसकी जिम्मेवारी भारत सरकार उठाएगी. अगले दो सप्ताह में  ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी. तब तक सबों के वैक्सीनेशन के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जरूरी तैयारी कर लेगी. 


21 जून से सबों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है. 21 जून से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए केंद्र सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी. देश के वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार खरीदेगी और उसे राज्य सरकार को मुफ्त में देगी. किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन के लिए कुछ भी खर्च नहीं करना होगा.