ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 118447 पर पहुंची, अबतक 3583 लोगों की मौत

DELHI : देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक लाख 18 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है। वहीं अब तक पैतीस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक लाख 18 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है। वहीं अब तक पैतीस सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा अभी-अभी जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 118447 लाख पहुंच गयी है। जबकि कोरोना से अब तक देश के अंदर 3583 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी भी 66330 एक्टिव केस मौजूद हैं।


आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के 6088 नये मामले सामने आये हैं। जबकि इस बीमारी की वजह से 148 लोगों की मौत हुयी है।  इस बीमारी से अबतक ठीक होने वालों की संख्या 48 हजार 533 हो गयी है।


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1454, गुजरात में 773, मध्य प्रदेश में 270, पश्चिम बंगाल में 259, राजस्थान में 151, दिल्ली में 194, उत्तर प्रदेश में 138, आंध्र प्रदेश में 53, तमिलनाडु में 94, तेलंगाना में 45, कर्नाटक में 41, पंजाब में 39, जम्मू-कश्मीर में 20, हरियाणा में 15, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है।


टैग्स