ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

देश के जाने-माने शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज नहीं रहे, 90 वर्ष की उम्र में अमेरिका में हुआ निधन

DESK : संगीत की दुनिया के लिए एक दुखद खबर है. 90 साल की उम्र में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया है. पंडित जसराज ने अमेरिका में अंतिम सांस ली है. पिछले दिनों उनक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : संगीत की दुनिया के लिए एक दुखद खबर है. 90 साल की उम्र में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया है. पंडित जसराज ने अमेरिका में अंतिम सांस ली है. पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब हो गई थी. अमेरिका के न्यूजर्सी में पंडित जसराज ने अपने आखिरी दिन बिताए और वही उनका निधन हुआ है.


मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित जसराज भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे. जसराज का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था. पण्डितजी के परिवार में उनकी पत्नी मधु जसराज, पुत्र सारंग देव और पुत्री दुर्गा हैं. 1962 में जसराज ने फिल्म निर्देशक वी. शांताराम की बेटी मधुरा शांताराम से विवाह किया, जिनसे उनकी पहली मुलाकात 1960 में मुंबई में हुई थी.



जसराज का संबंध मेवाती घराने से आते थे. जसराज जब 4 साल के थे तभी उनके पिता पण्डित मोतीराम का देहान्त हो गया था और उनका पालन पोषण बड़े भाई पण्डित मणीराम के संरक्षण में हुआ था.


गायक पंडित जसराज ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपने जीवनकाल में कई प्रमुख पुरुस्कार प्राप्त किये.  शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय स्वरों के उनके प्रदर्शनो को एल्बम और फिल्म साउंडट्रैक के रूप में भी बनाया गया. जसराज ने भारत, कनाडा और अमेरिका में संगीत सिखाया. उनके कुछ शिष्य उल्लेखनीय संगीतकार भी बने हैं.