ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

केंद्र सरकार ने जारी किया देश का नया मानचित्र, नक्शे में PoK भी शामिल

NEW DELHI : जम्मू- कश्मीर और लद्दाख के दो अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र सरकार ने देश का नया मानचित्र जारी किया है. इस नक़्शे में कुल 28 राज्यों और नौ केंद्र शासित प्रदे

FirstBihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEW DELHI : जम्मू- कश्मीर और लद्दाख के दो अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद केंद्र सरकार ने देश का नया मानचित्र जारी किया है. इस नक़्शे में कुल 28 राज्यों और नौ केंद्र शासित प्रदेशों को दर्शाया गया है. साथ ही साथ पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर यानि POK का हिस्सा भी इस नक़्शे में शामिल है. पीओके के तीन जिलों मुजफ्फराबाद, पंच और मीरपुर को भी इसमें दर्शाया गया है.अगर जिलों की बात करें तो लद्दाख में दो जिले कारगिल और लेह जबकि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 20 जिले इसमें शामिल किए गए हैं.

आपको बात दें कि 1947 में जम्मू एवं कश्मीर राज्य में 14 जिले थे. इनमें कठुआ, जम्मू, उधमपुर, रियासी, अनंतनाग, बारामूला, पुंछ, मीरपुर, मुजफ्फराबाद, लेह और लद्दाख, गिलगित, गिलगित वजरात, चिल्हास और जनजातीय क्षेत्र शामिल थे. जम्मू – कश्मीर से अगस्त महीने में अनुच्छेद-370 को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया गया वहीं जम्मू – कश्मीर 31 अक्टूबर से एक राज्य के रूप में अस्तित्व में नहीं रह गया. अब ये दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में बंट गया .