ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, मेदांता के कोरोना वार्ड में भर्ती

DESK: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम कोरोना पॉजिटिव पाये गये। रेप और हत्या के दोषी राम रहीम इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। मेदांता के कोरोना वार्ड में

 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, मेदांता के कोरोना वार्ड में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम कोरोना पॉजिटिव पाये गये। रेप और हत्या के दोषी राम रहीम इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। मेदांता के कोरोना वार्ड में उन्हें एडमिट कराया गया है। आज ही सुनारिया जेल से उन्हें मेदांता लाया गया था। राम रहीम ने बीते दिनों तबीयत खराब होने का हवाला दिया था। जिसके बाद पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। पीजीआई के डॉक्टरों ने राम रहीम को मेदांता रेफर कर दिया। जहां जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

गौरतलब है कि 25 अगस्त 2017 से ही राम रहीम जेल में है। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया था। 16 साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम के साथ ही तीन अन्य दोषियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। रोहतक की सनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख अब कोरोना संक्रमित पाए गये जिन्हें मेदांता में एडमिट कराया गया है।