ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

डेंगू के कहर से 15 दिन के अंदर खत्म हो गया पूरा परिवार, घर में बच गया सिर्फ एक नवजात

DESK : डेंगू ने तेलंगाना में एक पूरे परिवार की जिंदगी लील ली. अब उस परिवार में सिर्फ एक नवजात बच्चा बचा है. बच्चे की मां, पिता, बहन और परदादा सभी की डेंगू की वजह से मौत हो गई है.खबर के मुताब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : डेंगू ने तेलंगाना में एक पूरे परिवार की जिंदगी लील ली. अब उस परिवार में सिर्फ एक नवजात बच्चा बचा है. बच्चे की मां, पिता, बहन और परदादा सभी की डेंगू की वजह से मौत हो गई है.

खबर के मुताबिक तेलंगाना के मंचेयिरयल जिले के श्री श्री में रहने वाला एक परिवार 15 दिनों के भीतर ही मौत की मुंह में समा गया.  

इस परिवार में सबसे पहले डेंगू 30 साल के शिक्षक जी. राजगट्टू को हुआ था. डेंगू डिटेक्ट होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 16 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई. इसके बाद राजगट्टू के 70 साल के दादा लिंगाय को डेंगू डिटेक्ट हुआ और 20 अक्टूबर को उनकी भी मौत हो गई. 

इसके बाद राजगट्टू के 6 साल की बेटी श्री वर्षिनी को डेंगू डिटेक्ट हुआ और दिवाली के दिन उसकी भी मौत हो गई. इसके बाद राजगट्टू की गर्भवती पत्नी को डेंगू डिटेक्ट होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया और 30 अक्टूबर को इलाज के दौरान दम तोड़ दी.  

15 दिनों के अंतराल में पूरे परिवार के खत्म हो जाने की इस हृदय विदारक घटना ने लोग स्तब्ध हैं. अब परिवार में सिर्फ एक नवजात बच गया है.