ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दिल्ली विधानसभा चुनाव : BJP ने वनवास खत्म होने का जताया भरोसा, आप ने भविष्य के लिए मतदान बताया

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सांसद परवेश साहिब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी दिल्ली में 22 साल का वनवास खत्म करने जा रही है। 


उधर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली की जनता भविष्य के लिए मतदान करने जा रही है। सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को पता है कि उनके बच्चों को बेहतर भविष्य और शिक्षा कैसे मिलेगी। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार की वापसी का दावा किया है।


दिल्ली में मतदान के दौरान राजनीतिक दल के नेताओं की तरफ से भी वोटिंग का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव ने झंडेवाला स्थित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया है। राम माधव ने करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग की है। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने मतदान किया है।