ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

दिल्ली से देवघर जा फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है, जहां दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन फानन में फ

दिल्ली से देवघर जा फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है, जहां दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन फानन में फ्लाइट को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को उड़ान के दौरान बम की धमकी मिली है। सीआईएसएफ के जवानों ने विमान को घेर लिया है।


फ्लाइट की लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने उसे घेर लिया और करीब तीन घंटों तक विमान के साथ साथ यात्रियों के सामानों की सघन जांच की गई। जांच के बाद सूचना को गलत पाया गया। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान को टेकऑफ़ के लिए मंजूरी दे दी गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को उड़ान के दौरान बम की धमकी मिली थी।


दरअसल, सोमवार की दोपहर हैदराबाद से किसी शख्स ने जानकारी दी कि दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 में बम है। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। जिसके बाद फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को विमान से उतार कर सघन जांच की गई। जांच के बाद फ्लाइट को देवघर के लिए रवाना कर दिया गया। उधर, बम की सूचना देने वाले शख्स को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।