ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

दिल्ली प्रदूषण पर SC में सुनवाई: पराली विवाद पर बोले CJI..इससे ज्यादा प्रदूषण टीवी डिबेट फैलाते हैं

DESK: दिल्ली में हवा की स्थिति लगातार 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 379 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी रवि

दिल्ली प्रदूषण पर SC में सुनवाई: पराली विवाद पर बोले CJI..इससे ज्यादा प्रदूषण टीवी डिबेट फैलाते हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दिल्ली में हवा की स्थिति लगातार 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 379 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी रविवार तक हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार होने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से बचकर रहने की सलाह दी गई है। वही  केंद्र और दिल्ली सरकार से इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन प्लान मांगी है। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। जिसमें केंद्र और दिल्ली सरकार को यह कहा कि वे किसानों के पराली जलाने पर विवाद करना बंद करें। वही मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा कि किसी भी स्रोत से ज्यादा प्रदूषण टीवी चैनलों पर होने वाली बहस-बाजी से फैलता है। वहां हर किसी का कोई न कोई एजेंडा है। 


केंद्र और राज्य सरकारों के बीच पराली जलाने का लेकर हो रहे आरोप-प्रत्यारोप पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पराली जलाने को लेकर सरकार यदि किसानों से बातचीत करना चाहती है तो वे करे। हम किसानों पर कोई जुर्माना नहीं लगाना चाहते। दिल्ली के पांच सितारा होटलों में बैठकर किसानों पर टिप्पणी करना बहुत आसान है लेकिन कोई यह नहीं समझना चाहता कि किसानों को पराली क्यों जलानी पड़ती है।


उन्होंने कहा कि किसी भी स्रोत से ज्यादा प्रदूषण टीवी चैनलों पर होने वाली डिबेट से फैलता है। वहां हर किसी का कोई न कोई एजेंडा होता है। हम यहां उपाय ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास एक रिपोर्ट है जिसमें यह बताया गया है कि पटाखों का कोई योगदान नहीं है, तो क्या इस रिपोर्ट को मान लें। ऐसी तमाम रिपोर्ट आती हैं कि किसकी गलती है और किसकी नहीं, लेकिन ये वक्त यह सब देखने का नहीं है। यह वक्त है प्रदूषण की समस्या को मिलकर दूर करने का है। दिल्ली के प्रदूषण से संबंधित मामले पर आज सुनवाई हुई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।


टैग्स