ब्रेकिंग
50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल

weather update : बारिश से उत्तर भारत में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

weather update : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।

weather update
weather update
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

weather update : पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। एक तो ठंड ऊपर से बारिश का थर्ड डिग्री टॉर्चर जिससे लोगों का बुरा हाल है। शनिवार शाम को हुई बारिश ने पूरे दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।सुबह का आगाज कोहरे और ठिठुरन के साथ हुआ लेकिन शाम तक रुक-रुक कर बारिश और सर्द हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया।


रविवार को भी यही हालात बने रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के कई हिस्सों में बारिश और ठंड का कहर जारी रहेगा। वहीं यूपी के लोगों को भी अभी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का कहर और बरपेगा। मौसम विभाग ने रविवार यानी 12 जनवरी के लिए एक बार फिर चेतावनी जारी की है।


IMD की तरफ से जारी पर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार को दिल्ली, नोएडा समेत हरियाणा के कई जिलों और राजस्थान के 18 जिलों में बारिश और बूंदा-बांदी देखने को मिली थी।रविवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पश्चिमी यूपी और राजस्थान में बारिश के साथ चमक और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।