ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, घर से बाहर निकले लोग

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां NCR में तेज भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। उत्तर भारत के कई जगहों पर भी भूकंप के झटके मंगलवार को महसूस किये गये। दिल्

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, घर से बाहर निकले लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां NCR में तेज भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। उत्तर भारत के कई जगहों पर भी भूकंप के झटके मंगलवार को महसूस किये गये। दिल्ली से लेकर यूपी तक भूकंप के कारण धरती हिलती रही। उत्तराखंड में भी भूकंप का झटके लोगों ने महसूस किया जबकि नेपाल में भूकम्प के झटके दो बार महसूस किये गये। नेपाल में पहली बार 4.46 तीव्रता थी जबकि दूसरी बार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गयी। 


दिल्ली के एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मंगलवार दोपहर 2.53 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। इसका केंद्र नेपाल का कांडा क्षेत्र बताया जा रहा है। जहां दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटकों के कारण काफी देर तक धरती हिलती रही जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस हुए हैं। इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है।


नेशनल सिस्मोलॉजी के अनुसार नेपाल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। पहला 2 बजकर 25 मिनट और दूसरा 2 बजकर 51 मिनट पर लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। 2 बजकर 25 मिनट पर पहली बार आए भूंकप की तीव्रता 4.46 थी वही दूसरी बार 2 बजकर 51 मिनट पर आए भूकम्प की तीव्रता 6.2 थी।