ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

दिल्ली-NCR में फिर लुढ़का पारा, झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather update Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार को पारा लुढ़क कर 7 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

Weather update Delhi-NCR
दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Weather update Delhi-NCR: देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पारा लगातार कभी गिर रहा है तो कभी बढ़ रहा है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में पारा लुढ़क कर 7 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई अन्य राज्यों में आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।



दिल्ली-एनसीआर,उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दो पश्चिमी विक्षोभों के लगातार आने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है। अगले 72 घंटे में देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके असर से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, जिसके बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि 26 जनवरी को दिल्ली-UP का मौसम सुहाना रहा। दिल्ली में दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप खिली रही और हल्की हवाओं ने मौसम खुशनुमा कर दिया। लेकिन रात में तापमान गिरकर 7 डिग्री हो गया। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ है। कुछ इलाकों में कोहरा घना होने से लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 दिनों में मौसम में बदलाव आएगा, जिससे बारिश होगी और सर्दी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से 1 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 30 जनवरी से 1 फरवरी को आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब राज्य आ सकते हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता