ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में मची अफरा-तफरी

Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी-गुरुग्राम बॉर्डर पर स्थित गुरावड़ा गांव रहा। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में मची अफरा-तफरी
दिल्ली में भूकंप
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर आज यानि गुरुवार सुबह में भूकंप के तेज झटकों ने दहशत फैला दी। सुबह करीब 9:04 बजे राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में करीब 10 सेकेंड तक धरती कांपती रही। लोग अचानक कंपन महसूस कर घरों से बाहर की ओर भागते नजर आए।


भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी और गुरुग्राम की सीमा पर स्थित गुरावड़ा गांव के पास रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। हालांकि इसकी तीव्रता कम थी, लेकिन झटके इतने तेज थे कि लोगों में घबराहट फैल गई।


गुरुग्राम के कुछ रिहायशी इलाकों से खबर है कि वहां एक मकान हल्का सा हिलता महसूस हुआ, जिससे लोग डरकर बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने भूकंप को लेकर पोस्ट किए और एक-दूसरे का हालचाल लेने लगे। कुछ जगहों पर स्कूलों और ऑफिसों में कुछ देर के लिए काम रोक दिया गया, ताकि लोग सुरक्षित स्थानों पर जा सकें।


हालांकि अब तक कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है। भूकंप के बाद नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने लोगों को सुरक्षित रहने और ऊंची इमारतों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।


गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सिस्मिक जोन-IV में आता है, जो भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इससे पहले भी यहां कई बार हल्के और मध्यम दर्जे के भूकंप आ चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार हल्के झटके आना बड़े भूकंप की चेतावनी भी हो सकती है, इसलिए भूकंप सुरक्षा के उपायों को लेकर जागरूक रहना बेहद ज़रूरी है।