ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

दिल्ली में वोटिंग के पहले गिरिराज को लेकर बवाल, आप ने पैसे बांटने का आरोप लगाया तो BJP ने बदसलूकी का

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले शुक्रवार की रात जमकर हंगामा देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर दिल्ली का चुनावी माहौल गरमा गया। आम आदमी पा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले शुक्रवार की रात जमकर हंगामा देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर दिल्ली का चुनावी माहौल गरमा गया। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर वोटरों के बीच पैसे बांटने का आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र के बुध विहार इलाके में घेरकर नारेबाजी भी की। दरअसल गिरिराज सिंह शुक्रवार की रात बुध विहार के एक ज्वेलरी दुकान में पहुंचे थे जिसके बाद आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और कार्यकर्ता वहां इकट्ठा होने लगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह ज्वेलरी दुकान में बैठकर वोटिंग के पहले पैसे बांट रहे हैं।


गिरिराज सिंह जिस वक्त ज्वेलरी दुकान में मौजूद थे उस वक्त दुकान के बाहर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तब दिल्ली पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि गिरिराज सिंह वोटिंग को प्रभावित करने के लिए पैसे बांट रहे थे।


हालांकि डीसीपी रोहिणी के मुताबिक गिरिराज सिंह अपने निजी काम से ज्वेलरी शॉप में पहुंचे थे। अपने पीएसओ के साथ ज्वेलरी शॉप में पहुंचेंगे गिरीराज सिंह ने वहां एक अंगूठी भी खरीदी। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल और उनके समर्थकों पर केंद्रीय मंत्री के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता गुंडागर्दी पर उतर गए हैं और जनता इसका जल्द जवाब देगी।

टैग्स