ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

दिल्ली में सभी को फ्री में लगेगी कोरोना वैक्सीन, केजरीवाल बोले.. बेड्स भी बढ़ाए जा रहे

DELHI : दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा

दिल्ली में सभी को फ्री में लगेगी कोरोना वैक्सीन, केजरीवाल बोले.. बेड्स भी बढ़ाए जा रहे
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा ऐलान किया जिसके मुताबिक दिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी. 


केजरीवाल ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने 1.34 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया है, 1 मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन का काम बड़े स्तर पर किया जाएगा.इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन निर्माताओं से अपील की है कि केंद्र, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों को एक ही दाम में वैक्सीन मिलनी चाहिए. उनका कहना है कि वैक्सीन निर्माताओं का दावा है कि 150 रुपये की वैक्सीन में भी फायदा हो रहा है, तो फिर अलग-अलग दाम क्यों रखे जा रहे हैं.


दिल्ली सीएम ने अपील की है कि पूरी जिंदगी प्रॉफिट कमाने के लिए पड़ी है, ऐसे में राज्य सरकारों को भी कम दाम पर वैक्सीन मिलनी चाहिए. केंद्र सरकार को इसमें दखल देना चाहिए. इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में बेड्स की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र 18 साल से कम है, उन्हें वैक्सीन कैसे लगेगी और कौन-सी वैक्सीन लगेगी इसको लेकर भी इंतजार किया जा रहा है.

टैग्स