ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

दिल्ली: पुलिस-अपराधियों के बीच एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर

DELHI: देश की राजधानी नई दिल्ली में आज सुबह-सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है. दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने एनका

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

DELHI: देश की राजधानी नई दिल्ली में आज सुबह-सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है. दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने एनकाउंटर में दो बदमाशों को ढेर कर दिया है.


जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को तुगलकाबाद के पुल प्रह्लादपुर में दो अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने उस इलाके की घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस ने बदमाश राजा कुरैशी और रमेश को घेर लिया. जिसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी.


जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग होने लगी. दिल्ली पुलिस की फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी और दोनों घायल हो गए, बाद में दोनों की मौत हो गई. आपको बता दें कि मारे गये दोनों बदमाशों की पुलिस को मर्डर केस में तलाश थी.