ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दिल्ली में गिरी इमारत, राहत और बचाव कार्य जारी, लोगों के फंसे होने की आशंका

DESK: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी स्थित ई-ब्लॉक में अचानक तीन मंजिला मकान गिर गया। जिसमें लोगों के दबे होने की आशंका जतायी

दिल्ली में गिरी इमारत, राहत और बचाव कार्य जारी, लोगों के फंसे होने की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी स्थित ई-ब्लॉक में अचानक तीन मंजिला मकान गिर गया। जिसमें लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। हालांकि इमारत गिरने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।  


गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई थी। एक घंटे की बारिश आफत बनकर सामने आई। जिसके कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। जलजमाव का असर यातायात पर भी देखने को मिला। जहां कई गाड़ियां जाम में फंस गयी। 


वही शनिवार की दोपहर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में अचानक एक इमारत भरभरा कर गिर पड़ा। इमारत गिरने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है। इसमें लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस की टीम मौजूद हैं। जो राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।  


टैग्स