ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

दिल्ली में कोरोना का सबसे बड़ा संकट, राजधानी में वायरस कम्युनिटी स्प्रेड

DELHI : दिल्ली में कोरोना वायरस से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड होने की स्थिति बन चुकी है. दिल्ली में कोरोना वाय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में कोरोना वायरस से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड होने की स्थिति बन चुकी है. दिल्ली में कोरोना वायरस से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और इसे देखते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बड़ी बैठक बुलाई है.


दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन ने यह बैठक के सुबह 1 बजे बुलाई गई है. उपराज्यपाल अनिल बैजल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे .बैठक में कम्युनिटी स्प्रेड को लेकर चर्चा होगी. हालांकि इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद शामिल नहीं होंगे, उनकी जगह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बैठक में शामिल होंगे. आपको बता दें कि केजरीवाल की तबीयत नासाज होने के कारण वह इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं.


दिल्ली के उपराज्यपाल भवन में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी के साथ बढ़ा है. यहां काम करने वाले कई कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके कारण अब हालात और बिगड़ गए हैं. आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना महामारी ने बेहद खराब रूप अख्तियार कर लिया है. लगातार कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं और हर दिन पुराना रिकॉर्ड टूट रहा है.