ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

CAA को लेकर दिल्ली में भारी हिंसा, 5 की मौत 5 दर्जन घायल

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर दिल्ली में भारी हिंसा देखने को मिली है। कानून के विरोधियों और समर्थकों के बीच मौजपुर से शुरू हुई हिंसा दिल्ली के अन्य इलाकों में भी फैल ग

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर दिल्ली में भारी हिंसा देखने को मिली है। कानून के विरोधियों और समर्थकों के बीच मौजपुर से शुरू हुई हिंसा दिल्ली के अन्य इलाकों में भी फैल गई है। इस हिंसा में अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। एक हेड कांस्टेबल सहित चार अन्य लोगों की मौत की खबर है जबकि लगभग 5 दर्जन लोग घायल हुए हैं। घरों में तकरीबन आठ की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। 


सोमवार की सुबह नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में शुरू हुई हिंसा देर रात तक अन्य इलाकों में फैल गई। गोकुलपुरी के टायर बाजार में उपद्रवियों ने देर रात आग लगा दी। सोमवार की दोपहर भजनपुरा के पेट्रोल पंप को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। दिल्ली में फैली हिंसा को देखते हुए प्रशासन रात भर सड़क पर नजर आया। 


दिल्ली में हिंसा को देखते हुए केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय आधी रात के वक्त उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात के लिए उनके आवाज पहुंच गए। हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस कमिश्नर राजेश खुराना उपराज्यपाल के आवास के बाहर पहुंचे और उन्होंने मंत्री गोपाल राय को आश्वासन दिया है कि दिल्ली पुलिस संवेदनशील इलाकों में मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 3 दिन पहले फिरोजाबाद की सड़क पर प्रदर्शनकारी उतर आए थे। फिरोजाबाद मेट्रो स्टेशन को प्रदर्शनकारियों ने बंद करा दिया था। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थक भी बाद में सड़क पर उतर आये जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर रोड़ेबाजी हुई। धीरे-धीरे इस हिंसा ने दिल्ली में बड़ा रूप अख्तियार कर लिया।