ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली में भारी बवाल के बाद गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग, संयुक्त किसान मोर्चा ने हिंसा की निंदा की

DELHI : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान आंदोलन की आड़ में जबरदस्त हिंसा के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है. उपद्रवियों के हुड़दंग के बाद गृह मंत्रालय की अहम बैठक शुरू

दिल्ली में भारी बवाल के बाद गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग, संयुक्त किसान मोर्चा ने हिंसा की निंदा की
First Bihar
2 मिनट

DELHI : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान आंदोलन की आड़ में जबरदस्त हिंसा के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है. उपद्रवियों के हुड़दंग के बाद गृह मंत्रालय की अहम बैठक शुरू हो गई है. होम मिनिस्ट्री के सीनियर अफसर मीटिंग में इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिरकार तमाम इंतजाम होने के बावजूद भी राजधानी में किसान कैसे उग्र हुए. 


आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जो कुछ भी हुआ है, सोशल मीडिया में लोग उसे गलत ठहरा रहे हैं. किसानों की ट्रैक्टर रैली ने अराजकता का रूप ले लिया, जिसके कारण लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. हालांकि, किसानों के उग्र प्रदर्शन से किसान नेता ने पल्ला झाड़ लिया है. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें हिंसक घटना के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है. उन्होंने कहा कि रैली शांतिपूर्ण हो रही है. मुझे हिंसा के बारे में जानकारी नहीं है. संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मिले आदेश के बाद किसान वापस सिंघु बॉर्डर लौट रहे हैं.


उधर दिल्ली-एनसीआर के इलाके में हुई जबरदस्त हिंसा के बाद सेंट्रल होम मिनिस्ट्री के आलाधिकारी मंथन कर रहे हैं. ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद गृह मंत्रालय में बैठक हो रही है, जिसमें कई अधिकारी शामिल हैं. दिल्ली में सुरक्षा के हालात पर ये बैठक हो रही है. इस बीच, किसान लाल किले से वापस सिंघु बॉर्डर की ओर लौटने लगे हैं.