ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

दिल्ली में बना दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना हॉस्पिटल, 10 हजार बेड की है व्यवस्था

DELHI: दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है. ऐसे में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना हॉस्पिटल बनाया गया है. इस हॉस्पिटल में 10 हजार बेड की व्यवस्था है. इसका राज्यपाल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है. ऐसे में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना हॉस्पिटल बनाया गया है. इस हॉस्पिटल में 10 हजार बेड की व्यवस्था है. इसका राज्यपाल अनिल बैज ने उद्घाटन किया है. 

जो दुनिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बना है वह राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर में है. इसका नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड केयर सेंटर रखा गया है. बताया जा रहा है कि विश्व में यह कोरोना के मरीजों के लिए बनाया गया सबसे बड़ा सेंटर है. यह हॉस्पिटल आईटीबीपी के हवाले ही है. इसका नोडल एजेंसी भी आईटीबीपी ही है. 

डीआरडीओ ने भी तैयार किया हॉस्पिटल

इस हॉस्पिटल के अलावे दिल्ली के ही छतरपुर में एक हजार बेड का हॉस्पिटल तैयार किया गया है. इसको भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान (डीआरडीओ) ने तैयार किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृह मंत्री और अमित शाह ने हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. यहां पर बिना लक्षणों या हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर के तौर पर तैयार किया गया है. इसलिए इसमें वेंटिलेटर की बजाय ऑक्सीजन सुविधा है. इसमें एक हजार बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकती है.

टैग्स