ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने के बाद UP में हाई अलर्ट, गांव में पहुंची ATS की टीम

DELHI: एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया आईएसआईएस के आतंकी ने खुलासा किया है कि वह विस्फोट और हथियार लेकर यूपी जाने की फिराक में था. यूपी के कई जिलों में वह हमले को अंजाम देने वाला था

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DELHI: एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया आईएसआईएस के आतंकी ने खुलासा किया है कि वह विस्फोट और हथियार लेकर यूपी जाने की फिराक में था. यूपी के कई जिलों में वह हमले को अंजाम देने वाला था. आतंकी खुद भी यूपी के बलरामपुर का रहने वाला है. उसके गांव को सील कर दिया गया है. 

यूपी में हाई अलर्ट

आतंकी अबू युसूफ की गिरफ्तारी के बाद यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है. डीजीपी ने सभी एसपी को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है. यूपी एटीएस की टीम दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के संपर्क में हैं. कई एजेंसी आतंकी से दिल्ली के लोधी कॉलोनी में पूछताछ कर रही है. एटीएस की टीम आतंकी के गांव बलमापुर पहुंच गई है. वहां पर छापेमारी होने वाली है. 

घर से निकले पर लगी रोक

गिरफ्तार आतंकी बलरामपुर जिले के बढ़या भैसाही गांव का रहने वाला है. यूपी पुलिस और और दिल्ली से एटीएस की टीम गांव में पहुंच गई है. इसके अलावे कई थानों की पुलिस को भी गांव में तैनात कर दिया गया है. पूरा गांव सील हो गया है. पुलिस ने ग्रामीणों के गांव से बाहर निकलने पर रोक लगा दिया है. 


दिल्ली में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया आतंकी

आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आईईडी विस्फोटक के साथ दिल्ली पहुंचा था. लेकिन इसके मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया और गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले उसने पुलिस पर फायरिंग भी है. जिस पर पुलिस ने ही जवाबी कार्रवाई की. पुलिस ने धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर कार्रवाई की. एनकाउंटर के बाद के दौरान एक आतंकी को पकड़ा गया है, लेकिन दूसरा फरार हो गया है. फरार आतंकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ खान बताया जा रहा है. पता चला है कि आतंकी कई इलाकों में रेकी कर चुका था. छापेमारी के बारे में स्पेशल सेल के डीसीपी ने प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास आईईडी विस्फोटक  और हथियार बरामद हुआ है. 


टैग्स