ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ पटना में हुआ परिवाद दायर, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को यूट्यूब पर डालने की कही थी बात

DESK: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। पिछले दिनों इस फिल्म को यूट्यूब प

 दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ पटना में हुआ परिवाद दायर, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को यूट्यूब पर डालने की कही थी बात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। पिछले दिनों इस फिल्म को यूट्यूब पर डाले जाने की बात केजरीवाल ने कही थी। उनके इसी बयान को लेकर पटना व्यवहार न्यायालय में पटना के ही एक एडवोकेट ने परिवाद दायर किया है। 


दिल्ली में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इस फिल्म को यूट्यूब पर डाल दिया जाए तो सभी के लिए यह फिल्म पूरी तरह से फ्री हो जाएगी। केजरीवाल के इसी बयान को विवादित बयान बताते हुए पटना कोर्ट में यह मामला सामने आया। 


पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में केजरीवाल के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। पटना के एक वकील ने आईपीसी की धारा 500 और 501 के तहत परिवाद दायर किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।     


टैग्स