ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दिल्ली के स्कूलों में लड़कों से दिलाई जाएगी किसी लड़की के साथ गलत नहीं करने की शपथ, लड़कियां भाई से करेगी ये अपील

DELHI: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा की कि दिल्ली के स्कूलों में लड़कों से शपथ दिलाई जाएगी कि वह लड़कियों के साथ अच्छे से बर्ताव करें. केजरीवाल भारतीय वाणिज

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DELHI: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा की कि दिल्ली के स्कूलों में लड़कों से शपथ दिलाई जाएगी कि वह लड़कियों के साथ अच्छे से बर्ताव करें.  केजरीवाल भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) से जुड़े एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली के सभी स्कूलों में लड़कों को शपथ दिलाई जाएगी. लड़कों को शपथ के दौरान कहना होगा कि वह किसी भी लड़की के साथ कभी भी गलत नहीं करेंगे. यह शपथ हर तीन-तीन माह पर दिलाई जाएगी. जिससे लड़कों में जागरूकता आएगी.

लड़कियां भाई से करेगी अपील

केजरीवाल ने कहा कि स्कूल की लड़कियों को भी शपथ लेना होगा. लड़कियां भी अपने भाईयों से कहेगी की अगर किसी लड़की के साथ गलत किया तो फिर उन्हें बहन न बोले और घर लौटकर भी न आए. यह बात हर मां को भी कहना होगा कि वह अपने बेटे को बोले की किसी महिला के साथ गलत काम न करें. अगर करेगा तो वह मुझे मां नहीं बोलेगा और लौटकर घर नहीं आए. केजरीवाल ने कहा कि अभिभावकों को अपने लड़कों पर ध्यान देना होगा. लड़कों से बात करनी होगी, तब जाकर इस तरह की घटनाओं में कमी आएगी. इसको लेकर सभी को आगे आने की जरूरत है. 

गलियों में लगेगी लाइट

केजरीवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली की अंधेरी गलियों में 2 लाख से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि छेड़खानी की घटना रोकने के लिए दिल्ली सरकार की बसों में मार्शल को तैनात किया गया है. हमको जहां भी जो काम करना होगा हम करेंगे. सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे. पुलिस को ठीक करेंगे, लेकिन समाज को भी बदलना होगा. बता दें कि फिलहाल देश में हैदराबाद और उन्नाव रेप कांड को लेकर लोगों में गुस्सा हैं और निर्भया के दरिंदों को जल्द फांसी की सजा देने की मांग हो रही है.