ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

दिल्ली में लोकतंत्र का महापर्व आज, सुबह 8 बजे से वोटिंग

DELHI : दिल्ली के वोटर आज लोकतंत्र के महापर्व में बड़ी भागीदारी करने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दिल्ली के

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के वोटर आज लोकतंत्र के महापर्व में बड़ी भागीदारी करने वाले हैं। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दिल्ली के एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे 672 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।


दिल्ली की जनता आज आज तय करेगी कि अरविंद केजरीवाल के पिछले 5 साल का कार्यकाल उसे पसंद आया या फिर 22 साल बाद बीजेपी का वनवास खत्म होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लगातार हुए चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों के बीच जबरदस्त आरोप प्रत्यारोप देखने को मिली है। शाहीन बाग से लेकर अन्य मुद्दों पर राजनीति होती रही है। ऐसे में दिल्ली की जनता कैसी सरकार चुनती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का दिन है, जनता का जनादेश इसी दिन सामने आएगा।


दिल्ली में मतदान को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने दिल्ली में कुल 2688 मतदान केंद्र बनाए हैं। जिनमें 13750 बूथों पर वोटिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव आयोग ने दिल्ली में नया प्रयोग करते हुए सभी मतदान केंद्रों पर एक दिन पहले ही ईवीएम को पहुंचा दिया है। दिल्ली के 3 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या 15 से ज्यादा है।

टैग्स