ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

देखिये वीडियो: एक औऱ शख्स डांस करते करते मौत के मुंह में समा गया, हार्ट अटैक से चली गयी जान

DESK: देश में पिछले कुछ दिनों से डांस करते करते या चलते-फिरते लोगों की मौत की खबरें आ रही है. इसका एक और वीडियो सामने आ गया है. एक शादी समारोह में डांस कर रहा व्यक्ति नाचते-नाचते ग

देखिये वीडियो: एक औऱ शख्स डांस करते करते मौत के मुंह में समा गया, हार्ट अटैक से चली गयी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश में पिछले कुछ दिनों से डांस करते करते या चलते-फिरते लोगों की मौत की खबरें आ रही है. इसका एक और वीडियो सामने आ गया है. एक शादी समारोह में डांस कर रहा व्यक्ति नाचते-नाचते गिर पड़ा औऱ कुछ ही सेकेंड के बाद उसकी मौत हो गयी. इस पूरे वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है.


बनारस में हुआ हादसा

जो वीडियो वायरल हुआ है वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी यानि बनारस का है. पांच सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति शादी समारोह में डांस कर रहा है. अचानक उसके पैर लडखड़ाने लगते हैं औऱ वह गिर पडता है. आस-पास के लोग उसकी ओर भागते हैं और उसे उठाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. लेकिन लोगों के मुताबिक उस व्यक्ति की वहीं मौत हो गयी.




इस वायरल वीडियो में मरने वाले व्यक्ति की पहचान हो गयी है. वह बनारस के ही पिपलानी कटरा निवासी मनोज विश्वकर्मा था. मनोज के भतीजे की शादी हो रही थी. उसमें ही वह डांस कर रहा था और इसी दौरान हार्ट अटैक आया औऱ कुछ सेकेंड में ही उसकी मौत हो गयी.


बता दें कि पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई मामले सामने आये हैं जब नाचते-गाते या चलते फिरते लोगों की मौत हो जा रही है. ऐसे कई वाकयों की वीडियो भी सामने आयी है. डॉक्टरों का एक तबका कह रहा है कि कोरोना के कारण लोगों के हार्ट में समस्या आयी है. उसके कारण ही उनकी मौत हो रही है.

टैग्स