ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

दिसंबर से राहत देगी रसोई गैस, बदलने वाले कुछ नियम आपके जेब पर डालेंगे सीधा असर

DESK : नवंबर महीना अब ख़त्म होने वाला है. इसके साथ ही आम लोगों के जीवन से जुड़े कुछ नियम भी बदलने वाले हैं. इसका असर आम आदमी के जेब पर भी देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि नए महीन

दिसंबर से राहत देगी रसोई गैस, बदलने वाले कुछ नियम आपके जेब पर डालेंगे सीधा असर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : नवंबर महीना अब ख़त्म होने वाला है. इसके साथ ही आम लोगों के जीवन से जुड़े कुछ नियम भी बदलने वाले हैं. इसका असर आम आदमी के जेब पर भी देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि नए महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदल सकती है. साथ ही बैंकिंग और पेंशन से जुड़े कुछ नियम भी बदलने की उम्मीद है.  दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतें काम होने की उम्मीद है.


मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री करने वाली सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती है. वहीं कोरोना वायरस के नए वैरिएंट सामने आने के बाद क्रूड आयल के दाम में बड़ी गिरावट आयी है. यह गिरावट अप्रैल 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि एक दिसंबर की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया जा सकता है कि एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए जाएं.


सरकारी पेंशनर्स की बात करें तो उनके लिए जीवन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है. समयसीमा के भीतर जीवन पत्र नहीं जमा करा पाने वाले सरकारी पेंशनर्स को पेंशन मिलना बंद हो जाएगा. साथ ही एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी दिसंबर से बड़ा बदलाव आने वाला है. अब एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई (EMI) पर खरीदारी करना महंगा हो जाएगा.

टैग्स