ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

चिप्स के पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा, नमकीन खाने के बाद बिगड़ गई बच्ची की तबीयत

लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले कई मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। आइसक्रीम में कटी उंगली, फ्लाइट के खाने में ब्लेड, डिलीवरी बॉक्स में सांप, वेफर्स के पैकेज में मेंढक,आइसक्रीम में कनखजूरा, जूस में कॉकरोच के बाद चिप्स में मरा हुआ चूहा मिला है।

police
सेहत से खिलवाड़
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

desk: खबर गुजरात से है, जहां मशहूर कंपनी के नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जाताा है कि नमकीन खाने के बाद एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे अचानक उल्टी होने लगी। मामला गुजरात  के साबरकांठा के प्रेमपुर गांव की है जहां नमकीन चिप्स के पैकेट से मरा हुआ चूहा मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। 


बताया जाता है कि जिस चिप्स के पैकेट से बच्ची नमकीन खा रही थी उसमें एक मरा हुआ चूहा भी था। लेकिन पैकेट के अंदर लड़की की नजर नहीं गयी। वो चिप्स खाने में मग्न थी लेकिन तभी कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टी होने लगी। उसकी हालत देख परिजनों ने पूछा कि तुम क्या काई हो कि उल्टी होने लगी। बच्ची ने बताया कि नमकीन खाने के बाद ही उल्टी हो रही है। जब परिजन चिप्स के पैकेट देखते हैं तो उसमें मरा हुआ चूहा मिलता है। 


जिसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर दावड़ अस्पताल जाते हैं जहां उसका इलाज शुरू होता है। बच्ची के माता पिता ने नमकीन कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही अब नमकीन में मरा हुआ चूहा मिलने की चर्चा से इलाके में खूब हो रही है। इस बात की खबर मिलने के बाद लोग भी हैरान हैं। अब लोग अपने बच्चों को नमकीन खाने से मना करने लगे हैं। 


टैग्स