ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दारूबाज बंदर ने मचाया उत्पात: लोगों से छीनकर तुरंत गटक जा रहा है बीयर और शराब, देखिये वीडियो

DESK: एक दारूबाज बंदर ने शराबियों के बीच कोहराम मचा रखा है. दारूबाज बंदर शराब लेकर जा रहे लोगों के हाथ से बोतल झपट कर पी जा रहा है. उसके बाद उसे बड़े आराम से गटक जा रहा है. लो

दारूबाज बंदर ने मचाया उत्पात: लोगों से छीनकर तुरंत गटक जा रहा है बीयर और शराब, देखिये वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एक दारूबाज बंदर ने शराबियों के बीच कोहराम मचा रखा है. दारूबाज बंदर शराब लेकर जा रहे लोगों के हाथ से बोतल झपट कर पी जा रहा है. उसके बाद उसे बड़े आराम से गटक जा रहा है. लोगों की कौन कहे, दुकानदार भी परेशान हैं. शराबी बंदर दुकान में घूस कर बोतल उठा कर भाग जा रहा है. आलम ये है कि अब शराब की दुकान पर आने वाले लोग छिपा कर बोतल ले जा रहे हैं. कहीं बंदर की नजर बोतल पर न पड़ जाये और वह झपटकर भाग न निकले. शराबी बंदर का वीडियो भी सामने आया है।


वाकया उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है, जहां एक बंदर ने शराबियों के बीच कोहराम मचा रखा है. दारूबाज बंदर मौका देखते ही दुकान से बोतल चुराकर भाग जाता है. अक्सर वह शराब खरीदकर जाते लोगों से बोतल झपट ले रहा है और फिर कुछ मिनटों में ही उसे गटक जा रहा है. इस शराबी बंदर से शराब की दुकान वाले से लेकर शराबी सब परेशान हैं।


अब शराबी बंदर का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में वह एक स्ट्रॉग बीयर की कैन मुंह से लगाकर गटागट पीता नजर आ रहा है. अमूमन ये होता है कि बंदर कुछ भी खाते-पीते हैं तो उसे गिरा देते हैं.  लेकिन शराब का आदि हो चुका ये बंदर बीयर की हर बूंद की कीमत समझता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह अपने दोनों हाथों से कैन को पकड़कर ऐसे पी रहा है जिससे बीयर की एक बूंद भी गिरकर बर्बाद ना हो. बीयर पीते हुए बंदर कैन के अंदर भी झांक कर देख रहा है कि कितना माल और बचा हुआ है।





टैग्स