ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक से टकराई बारातियों से भरी वैन, 9 लोगों की मौत

PATNA : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक से टकराई बारातियों से भरी वैन, 9 लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सड़क हादसे से ही जुड़ा हुआ है। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक से बारातियों से भरी वैन टकरा गई जिसके बाद इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। झालावाड़ जिले के अकलेरा के पास पांचोला में मध्य प्रदेश से लौट रहे बारातियों की वैन दुर्घटना का शिकार हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि जिले के अकलेरा कस्बे में एक लड़के का विवाह समारोह था। जिसकी बारात मध्य प्रदेश के खिलचीपुर इलाके में गई थी। जहां  10 दोस्त एक मारुति वैन में सवार होकर वापस अकलेरा लौट रहे थे। इस दौरान जब उनकी वैन अकलेरा के NH-52 पर खुरी पचोला के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। 


उधर,सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया। वैन से निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।