ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बंगाल में चक्रवाती तूफान 'रेमल' का काउंटडाउन शुरू, कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद, कई ट्रेनें भी रद्द

DESK : रेमल चक्रवात में तब्दील हो गया है। यह बांग्लादेश और बंगाल के तटों से टकराने वाला है। इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है। रेमल चक्रवात को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट को 2

बंगाल में चक्रवाती तूफान 'रेमल' का काउंटडाउन शुरू, कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद, कई ट्रेनें भी रद्द
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : रेमल चक्रवात में तब्दील हो गया है। यह बांग्लादेश और बंगाल के तटों से टकराने वाला है। इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है। रेमल चक्रवात को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वही कई ट्रेनों का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है। बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 


बता दें कि चक्रवाती तूफान रेमल बंगाल की खाड़ी में साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इस दौरान 100-120 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसका असर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी दिखेगा। पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना तटीय जिलों में इस चक्रवाती तूफान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जहां तेज आंधी बारिस की संभावना है।


इस दौरान 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विज्ञान ने इस बात की जानकारी दी है। यह कहा गया है कि यह मॉनसून से पहले बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवातीय तूफान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘रेमल’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दिल हो गया है। जो खेपुपारा से करीब 220 KM दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 210 KM दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।


‘रेमल’ चक्रवात के समुद्र तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है। लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। वही कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद रखा गया है। सभी उड़ानों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। वही कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। 


टैग्स