ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश, राहुल ने टाइमिंग पर उठाया सवाल

DELHI: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है. बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. जिसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर मंथन हो रहा है. लेकिन इस बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है. बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. जिसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर मंथन हो रहा है. लेकिन इस बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस में बदलाव को लेकर जारी किया गया लेटर को लेकर सवाल उठाया है. राहुल ने कहा कि यह लेटर उस समय लिखा गया जब सोनिया गांधी बीमार चल रही थी. उस दौरान ही इसके लीक किया गया. उस दौरान मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी राजनीतिक उठाक पटक हो रही थी. 

कांग्रेस के 23 नेताओं ने बदलाव को लेकर जारी किया था लेटर

कांग्रेस के पांच पूर्व सीएम समेत 23 सीनियर  नेताओं ने कांग्रेस में उपर से लेकर नीचे तक बदलाव करने की मांग की. सुझाव देने वाले नेताओं ने मांग की है कि अब कांग्रेस को नए अध्यक्ष की जरूरत है. बैठक में मिलकर सभी एक नए अध्यक्ष के नाम पर फैसला करें. अब सोनिया गांधी को यह जिम्मेवारी नहीं निभानी चाहिए. मई  2019 में राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं थी. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दिया था.

बीजेपी के आगे कांग्रेस विवश

नेताओं ने चिंता जाहिर करते हुए पत्र में लिखा है कि बीजेपी लगातार आगे बढ़ रही है. पिछले चुनावों में युवाओं ने डटकर नरेंद्र मोदी को वोट दिए, लेकिन कांग्रेस का बेस कम होते जा रहा है. पार्टी को लेकर युवाओं का आत्मविश्वास टूटने को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है.  बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भेजी गई इस चिट्ठी में बदलाव का ऐसा एजेंडा दिया गया है,