ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CRPF जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

DESK : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में CRPF के हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान ओडिशा के चटीयाना निवासी 47 वर्षीय जीडी राजन कुमार क

CRPF जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में CRPF के हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान ओडिशा के चटीयाना निवासी 47 वर्षीय जीडी राजन कुमार के रूप में की गई है. मृतक 92वीं बटालियन सीआरपीएफ हेडक्वार्टर वाडूरा में तैनात थे. 


कैंप में तैनात जवानों ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सभी जब गोली चलने की दिशा में पहुंचे तो हेड कांस्टेबल जीडी राजन कुमार को खून से लथपथ पाया. उनके साथ उनकी सर्विस राइफल भी पड़ी हुई थी. 


आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 


सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने भी मामले की पुष्टि की है और कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों के पास शव भेज दिया जाएगा. वहीं मामले की जांच के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं.