ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

खुशखबरी ! CRPF जवानों को मिलेगी 100 दिन की छुट्टी, गृह मंत्री अमित शाह ने बनाई कमिटी

DELHI : सीआरपीएफ जवानों को अब एक साल में 100 दिन की छुट्टी मिल सकती है. केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए एक कमिटी बनाई गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ दुन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : सीआरपीएफ जवानों को अब एक साल में 100 दिन की छुट्टी मिल सकती है. केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए एक कमिटी बनाई गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ दुनिया का सबसे बहादुर सशस्त्र बल है. कई जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है. अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों को होने वाली दिक्कतों से सरकार पूरी तरह वाकिफ हैं. सरकार चाहती है कि हर जवान साल में अपने परिवार के साथ 100 बिताए. जवानों को 100 दिन की छुट्टी मिले.


छुट्टी के लिए मंत्रालय ने बनाई कमिटी
दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय के शिलान्यास के मौके पर अमित शाह ने कहा कि जवानों को 100 छुट्टी देने के मंत्रालय ने एक कमिटी का गठन किया है. इसके साथ ही डीजी के साथ बातचीत भी चल रही है.  कुछ संस्थाओं को मैंने सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कहा है. अगले बजट में उसके लिए प्रावधान आएगा. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ दुनिया का सबसे बहादुर सशस्त्र बल है. देश के लिए 2181 जवानों ने बलिदान दिया है. इतिहास सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी को याद रखेगा.


जवानों के साथ-साथ परिजनों का भी हेल्थ चेकअप होगा
जवानों की छुट्टी देने को लेकर शाह ने कहा कि अगर जवान 100 दिन छुट्टी लेंगे तो वो ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे. जवान अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर पाएंगे. अब तक सिर्फ जवानों का हेल्थ चेकअप होता है लेकिन अब जवानों के मां-बाप बच्चे और पत्नी का भी हेल्थ चेकअप होगा.