ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Cracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, पांच लोगों की दर्दनाक मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बरेली से आ रही है, जहां अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के अब भी मलबे मे

Cracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, पांच लोगों की दर्दनाक मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बरेली से आ रही है, जहां अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


दरअसल, सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। इस पटाखा फैक्ट्री के आसपास रिहायशी मकान भी बने हुए थे। रहमान शाह के घर में बुधवार की देर शाम जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के 8 मकान ध्वस्त हो गए हैं। 


जिसके मलबे में दबने से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची है और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद है।


पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। रहमान शाह के रिश्तेदार नाजिम और मासिर सिरौली बाजार में आतिशबाजी का काम करते हैं। रहमान शाह भी चोरी छीपे पटाखा बनाकर उन्हें देता था। बुधवार को उसी पटाखे में धमाका हो गया। जिसमें रहमान शाह की बहू समेत पांच लोगों की जान चली गई।