ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Cracker Factory Blast: अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, तीन लोगों की दर्दनाक मौत; आधा दर्जन बुरी तरह झुलसे

DESK: अवैध रुप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरदारा धमाका हुआ है। इस धमाके के बाद आग लगने से उसमें झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी

Cracker Factory Blast: अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, तीन लोगों की दर्दनाक मौत; आधा दर्जन बुरी तरह झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: अवैध रुप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरदारा धमाका हुआ है। इस धमाके के बाद आग लगने से उसमें झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घटना दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत स्थित रिढाऊ की है।


मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं जबकि कुछ लोगों के शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अन्य एजेंसियां पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आबादी के बीच एक घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। शनिवार की सुबह तेज धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी की घर में चोरी छीपे पटाखा बनाने का काम चलता था। सिलेंडर लीक होने से आग लगने की बात सामने आ रही है।